फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ajay became city president of Udyog Vyapar Mandal, Dheeraj General Secretary

उद्योग व्यापार मंडल के अजय बने नगर अध्यक्ष, धीरज महामंत्री

Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ajay became city president of Udyog Vyapar Mandal, Dheeraj General Secretary
फोटो22एयूआरपी 27-नव नियुक्त दिबियापुर व्यापार मंडल की नगर इकाई के साथ प्रदेश व जिला व्यापार मंडल के - फोटो : AURAIYA
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री विपिन मित्तल, जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेयी बबलू ने दिबियापुर में रामगढ़ रोड स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ पर बैठक की। इसमें दिबियापुर की नगर कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने अजय गुप्ता पैराडाइज को नगर अध्यक्ष व धीरज शुक्ला को नगर महामंत्री और प्रशांत गुप्ता को नगर कोषाध्यक्ष, संरक्षक राजेश सोनी को मनोनीत कर मनोनयन पत्र दिया। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री प्रदीप दुबे, वरिष्ठ संगठन मंत्री मयंक भदौरिया, गोपाल पोरवाल, राजबहादुर राजपूत, गोविंद मिश्रा, चंद्रशेखर पोरवाल कल्लू, दीपक गुप्ता को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पोरवाल, कुलदीप राजपूत, रियाज अहमद, विवेक गुप्ता, राहुल, कुशाग्र जिंदल को मंत्री और अनिल यादव, राहुल, नितिन गुप्ता, अशद मलिक, सुखवीर सिंह दोहरे, कृष्णकुमार बाथम को संगठन मंत्री मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार विश्नोई, औरैया नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, नगर कोषाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, युवा जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, युवा जिलामंत्री रितेश गुप्ता, वीरेंद्र पाठक, समरान नसीब, शिवकुमार श्रीवास्तव, विजय शर्मा आदि पदाधिकारियों मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी के लोगों ने नव नियुक्त दिबियापुर के नई कार्य कारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों का मामला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीबाबू गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed