फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ahnaiya river is in spate, administration busy in cleaning the drain

Auraiya News: उफना रही अहनैया नदी, नाला सफाई में जुटा प्रशासन

Fri, 27 Sep 2024 04:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Ahnaiya river is in spate, administration busy in cleaning the drain
रुरुगंज। एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा रठा बुझौआ में अहनैया नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे गांव के हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। जलस्तर को रोकने के लिए नालों की सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन


अहनैया नदी का पानी ओवरफ्लो होने से गांव में लगातार हालत बदतर हो रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी इस समस्या के निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बाढ़ के दौरान जलभराव होने से उनकी हजारों बीघा धान की फसल डूब चुकी है। सचिव मुशीर अहमद सेफन नाला में खड़ी जलमजनी की सफाई मजदूरों से करा रहे हैं, ताकि जलस्तर कम हो सके, लेकिन मुख्य मार्ग पर करीब 13 दिनों से घुटनों तक पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सचिव मुशीर अहमद ने बताया कि पीने के लिए पानी के लिए गांव में टंकी बनी है। इंजीनियर को बुलाकर जल्द ही पानी की व्यवथा कराई जाएगी।
विज्ञापन


-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के आसपास भरा पानी, मंदिर में लग रही पाठशाला
रठा बुझौआ टीला गांव की आबादी करीब 2500 है। गांव के किनारे पानी की दुर्गंध आने लगी है और बीमारियों में लगातार इजाफा हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय बुझौआ में चारों ओर पानी भरा होने के कारण गांव के शिव मंदिर पर पढ़ाया जा रहा है। प्रधानाध्याक राममिलन ने बताया कि विद्यालय परिसर में पानी भरा होने के कारण बच्चों को गांव के ही शिव मंदिर में पढ़ाया जा रहा है।



----------------------------
बीमारी की जद में आ रहे लोग
अब रठा बुझौआ गांव में फैलने लगी बीमारी से कई लोग वायरल फीवर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। लगातार बाढ़ के पानी में से होकर आवागमन करने से गांव के मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, रामचंद्र, प्रमोद कुमार सत्यवीर, कप्तान सिंह, गेंदा लाल का नाती, मधु देवी, माया देवी, फूलन देवी, भूरे, सहदेव, राज कुमार, राजाराम आदि लोगों के पैरों में सूजन आ गई है। गांव के लोगों को अब बीमारी अधिक फैलने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed