फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   aheripur kanpur bus service start

अहेरीपुर से कानपुर तक रोडवेज बस शुरू

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
aheripur kanpur bus service start
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुर में रोडवेज बस को झंडी दिखाते आरएम इटावा दीपक चौधरी, एआरएम आरएस च - फोटो : AURAIYA
औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र के अहेरीपुर से कानपुर के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। बुधवार को इटावा आरएम दीपक चौधरी और एआरएम आरएस चौधरी ने ग्राम बल्लमपुर पुलिया से हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बस सेवा की शुुरुआत की। इससे कई गांवों के लोगों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि अब पैदल अजीतमल नहीं जाना पड़ेगा। गांव से ही बस मिल जाएगी।
विज्ञापन

तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बरूआई, बारेपुर, भदसान, बल्लमपुर, हलौआ, बेरी धनकर, दरबटपुर, छतरपुर, सलेमपुर, रमपुरा, जानिस नगर, लक्ष्मणपुर, सबलपुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों को कानपुर समेत अन्य शहरों के लिए बस पकड़ने के लिए अब तक तहसील स्थित बस अड्डे तक दौड़ लगानी पड़ती थी। बहुत से गांव के लोग पैदल बस अड्डे तक जाते थे। काफी समय से ग्रामीण गांवों से होकर बस संचालन की मांग कर रहे थे। बुधवार को उनकी मांग पूरी हो गई। बुधवार को अहेरीपुर से बस को रवाना किया गया। लोगों ने बस चालक नागेंद्र कुमार व परिचालक अजय कुमार का स्वागत भी किया।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए बस जल्द
आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि ये क्षेत्र रोडवेज बस सेवा से अछूता था। अब क्षेत्रीय लोगों को अन्य जगहों पर आने-जाने में सहूलियत होगी। व्यापार में भी सुविधा होगी। सेवा सफल होने पर शीघ्र ही इस क्षेत्र से दिल्ली के लिए भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा समय
बल्लमपुर से शुरू की गई बस सेवा जिले की सीमा से सटे इटावा के ग्राम अहेरीपुर से प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे चलेगी। बस बल्लमपुर, भदसान, जानिस नगर, अटसू, अजीतमल, औरैया होकर दस बजे कानपुर पहुंचेगी। वहां से 11 बजे औरैया के लिए वापस होगी। शाम पांच बजे औरैया से चलकर ग्राम अहेरीपुर पहुंचकर रात में रुकेगी।
लोगों ने जताई खुशी
ग्राम बल्लमपुर निवासी बच्चन लाल का कहना है कि कानपुर हमारे गांव से बहुत ही दूर लगता था। सुबह चलकर अजीतमल पहुंचते थे, वहां से कानपुर की बस मिलती थी। अब गांव से ही रोडवेज बस मिलेगी तो समय और पैसा दोनों बचेंगे।
ग्राम भदसान निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि रात में लौटने पर कोई साधन नहीं मिलता था। अब रास्ते में भटकाना नहीं पड़ेगा। रोडवेज की बस से गांव तक पहुंच सकेंगे।
गांव भदसान निवासी अजय पाल का कहना है कि हम लोगों के लिए ये बस सेवा सपने के समान थी। कभी सोचा नहीं था कि हमारे गांव से ही कानपुर के लिए बस मिलने लगेगी। अब सफर में राहत रहेगी।
भदसान निवासी शिवेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को व्यापार के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन साधन न होने के कारण समय से वापस नहीं आ पाते थे। अब बस शुरू होने पर हम कानपुर से शाम को भी वापस आ सकते हैं।

भदसान निवासी शिवकांत का कहना है कि सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं और बुजुर्गों को होती थी। प्राइवेट साधन तलाशना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू होने से पैसे बचेंगे।
- बल्लमपुर निवासी केदार सिंह का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हुई है। अब अपने गांव से ही बस में बैठकर कानपुर जा सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed