{"_id":"5dc4663c8ebc3e5ae9177b03","slug":"agriculture-auraiya-news-knp5244528111","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में तेजी को लेकर डिप्टी आरएमओ ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में तेजी को लेकर डिप्टी आरएमओ ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डिप्टी आरएमओ ने गल्ला मंडी स्थित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उनसे कहा कि केंद्रों पर धान बेचने के लिए पंजीकरण का काफी झंझट है। इसमें उन्हें काफी दिक्कत आती है।
जिले में 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक खाद्य विभाग के औरैया, बिधूना, दिबियापुर, एरवाकटरा में 313.40 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है।
डीएम ने खरीद केंद्र से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक दशा में धान खरीद में तेजी लाने को कहा था। चेताया था कि शासन की प्राथमिकता वाले इस काम में इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद डिप्टी आरएमओ सुधांशू शेखर चौबे ने गल्ला मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र प्रभारियों को धान की खरीद में तेजी लाने को कहा। डिप्टी आरएमओ को किसानों ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर पंजीकरण का काफी झंझट है। ऑनलाइन प्रक्रिया लंबी होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। उन्हें रुपयों की तत्काल जरूरत है। धान बेचने पर तत्काल नकद पैसा मिलना चाहिए। उधर, गल्ला आढ़तियों के मुताबिक उनके पास इन दिनों कानपुर देहात के राजपुर, कसोलर कस्बा का धान अधिक आ रहा है।