{"_id":"5e6676ef8ebc3ec4a70a380c","slug":"agricaltural-auraiya-news-knp549575462","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि प्रभावित चार गांव का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि प्रभावित चार गांव का किया निरीक्षण
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। अयाना क्षेत्र के चार गांवों का सोमवार को एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के साथ खेत जाकर ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों और नुकसान का जायजा लिया।
अयाना क्षेत्र के फरिहा, पाकर, भूरेपुर अयाना गांव में सोमवार को एसडीएम अजीतमल राशिद अली ने खेत जाकर किसानों के साथ सरसों, चना गेहूं, जौ, अरहर आदि की फसलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरसों की फसल में सबसे अधिक नुकसान होने की बात कही।
एसडीएम ने बताया कि सिंचित फसल पर 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर किसान को 13500 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलने, असिंचित सरसों की फसलों पर 6800 रुपये मुआवजा प्रति हेक्टेयर दैवीय आपदा कोष से मिलने की बात कही। एसडीएम ने मौके पर मौजूद फरिहा गांव के शिवकुमार व अयाना गांव के किसान बाबू पाल की फसलों को भी देखा।