फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the accident, the teacher was beaten and robbed

हादसे के बाद शिक्षक को पीटकर लूटा

Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
After the accident, the teacher was beaten and robbed
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग पर ग्राम बरकसी मोड़ के नजदीक एक लोडर की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे का विरोध करने पर लोडर चालक अपने साथियों के साथ मिल कर कार सवार शिक्षक से मारपीट कर नकदी, चेन व अंगूठी छीन कर भाग गया। शिक्षक ने लूटपाट का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर निवासी रामकिशोर पुत्र सूरज सिंह ने याकूबपुर चौकी पुलिस को बताया कि वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय नार खुर्द रसूलाबाद में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह कार से स्कूल जा रहे थे। बेला-कानपुर मार्ग पर बरकसी मोड़ के पास पहुंचने पर पीछे से आया लोडर कार को टक्कर मारता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

पिपरौली शिव बंबा के पास लोडर को रोक कर विरोध किया तो लोडर चालक ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग उसके पास से आठ हजार रुपये, एक सोने की चेन व एक अंगूठी छीन कर भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी से जानकारी लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed