फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After not getting a share in the land, the elder son murdered his elderly parents with an axe.

Auraiya News: जिले के 60 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी 4जी सुविधा

Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
After not getting a share in the land, the elder son murdered his elderly parents with an axe.
औरैया। जिले में बीएसएनएल की 4जी सुविधा शीघ्र ही शुरू होगी। टीसीएस कंपनी इसे साकार करेगी। इसके लिए शुरुआती चरण में बीहड़ी क्षेत्र के सड़रापुर व गौहानी खुर्द में फाउंडेशन का काम जोरों पर है।
विज्ञापन

जिले में बीएसएनएल के लगभग 60 हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को अभी बीएसएनएल की 3जी सेवा की सुविधा मिलने से लोग धीरे-धीरे सेवा से किनारा कर प्राइवेट कंपनी का सहारा ले रहे थे। यही वजह है कि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या कम हो रही है। सरकार को मिलने वाले राजस्व में गिरावट आई। इसके चलते अब टीसीएस कंपनी को 4जी मशीन लगाने का टेंडर दिया गया है। शुरुआती दौर में कंपनी की ओर से जिले के बीहडांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को 4जी सेवा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए कंपनी की ओर से अजीतमल क्षेत्र के गांव सड़रापुर व गौहानी खुर्द को चुना गया है। जहां कंपनी की ओर से मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे फेज में औरैया शहर में इस सुविधा को लांच किया जाएगा। इसके लिए जिले की सभी साइटों का सर्वे करा लिया गया है। सर्वे के उपरांत डाटा एकत्रित किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर माह से इस सेवा के शुरू होने की संभावनाएं नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया जिले में 4जी सेवा के लिए सड़रापुर व गौहानी खुर्द में मशीन लगाने के लिए फाउंडेशन निर्माण का काम प्रगति पर है। अक्तूबर माह में ग्रामीणांचल के उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ देने की योजना है। कंपनी की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है।
- अरुण गौतम, एजीएम, बीएसएनएल, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed