फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After not getting a share in the land, the elder son murdered his elderly parents with an axe.

Auraiya News: जमीन में हिस्सा न मिलने पर बड़े बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या

Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
After not getting a share in the land, the elder son murdered his elderly parents with an axe.
दिबियापुर (औरैया)। पुरानी दिबियापुर में शुक्रवार की सुबह झोपड़ी में बुजुर्ग दंपती के शव अलग-अलग चारपाइयों पर खून से लथपथ मिले। मझले बेटे ने बड़े भाई पर जमीन के विवाद में धारदार हथियार से हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने शव के पास में मिली कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की चार टीमें आरोपी को गिरफ्तारी के लिए गठित की गई हैं।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी दिबियापुर में तीन भाई रमाकांत, उमाकांत एवं सर्वेश एक ही घर में अलग-अगल कमरे में रहते हैं। जमीन के विवाद के कारण लगभग सात वर्ष पहले उनके पिता श्यामलाल राजपूत (75) पुत्र मथुरी एवं मां रामजानकी (70) पास में जानवरों के बांधने वाले स्थान पर ही झोपड़ी बनाकर रहने लगे।
विज्ञापन

उमाकांत की पत्नी रमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे बाहर आई तो देखा कि सास-ससुर अलग-अलग चारपाइयों पर खून से लथपथ पड़े हैं। शोर मचाने पर अन्य परिजन एवं ग्रामीण एकत्रित हो गए। बेटे सर्वेश ने डायल 112 पर सूचना दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, मजिस्ट्रेट बुशरा बानो, तहसीलदार अविनाश कुमार, सीओ एमपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल समेत फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमाकांत एवं सर्वेश ने आरोप लगाया कि सबसे बड़ा भाई काफी समय से जमीन को लेकर विवाद करता था। कई बार माता-पिता की मारपीट भी कर चुका है। इसी कारण से पिता ने लगभग तीन माह पहले गांव की चार बीघा जमीन उन दोनों के बीच बांट दी थी। घर समेत शेष लगभग पौने पांच बीघा जमीन माता-पिता ने अपने पास रखी थी।

एसपी चारू निगम ने बताया कि सर्वेश ने बड़े भाई रमाकांत पर कुल्हाड़ी मारकर माता-पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पूर्व में मनमुटाव के कारण चार बीघा जमीन में रमाकांत को कोई हिस्सा नहीं मिलने के कारण परेशान होकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed