फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After killing his father, he sat on the cot and said, "He is sleeping."

Auraiya News: पिता को मारकर चारपाई पर बैठा रहा, बोला- सो रहे हैं

Wed, 14 Oct 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
After killing his father, he sat on the cot and said, "He is sleeping."
फोटो-34- हत्यारोपी बेटा आजाद। स्रोत:पुलिस
औरैया। पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में इटावा भेज दिया गया। मामले में मृतक की बहू की तहरीर पर देर रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी पिता की चारपाई पर बैठकर उनके सिर पर हाथ फेरता मिला, पूछने पर बोला कि सो रहे हैं, जबकि नीचे खून पड़ा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद करीब एक घंटे तक बेहोश पिता को चारपाई पर ही रखे रहा।
विज्ञापन

एरवाकटरा क्षेत्र के गांव राजा राम नगरिया निवासी कंचन सिंह (75) सोमवार को दरवाजे पर टीनशेड के नीचे चारपाई पर बैठे थे। उनकी बहू कौशल्या खेत पर बकरियां चराने गई थीं और आठ वर्षीय पोती गुंजन घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान घर में एक कुत्ता घुसा और अंदर रखी तीन रोटियां उठा ले गया। चारपाई पर बैठे पिता ने इस बात पर बेटे आजाद पर नाराजगी जताई तो उसने डंडा उठाया और कुत्ते को मारने लगा। दोबारा नाराज होने पर बेटे ने पिता पर ही बबूल के डंडे से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाहर खेल रही मृतक की पोती ने घटना की जानकारी खेत पर काम कर रही मां को दी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच की। देर रात मृतक की बहू कौशल्या की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे को गांव राजाराम नगरिया जाने वाले रास्ते से करीब 100 मीटर दूर गांव बाऊखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पिता की मौत के बाद बड़ा बेटा रवि भी गांव पहुंचा और पिता का शव देख बिलख पड़ा। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शादी के दो माह में ही चली गई थी पत्नी, फूंक दी थी बाइक

पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी बेटे की शादी साल 2025 में हुई थी। शादी के बाद से ही वह आएदिन पत्नी को पीटने लगा। इससे प्रताड़ित होकर पत्नी ससुराल छोड़कर चली गई। बाद में उसने शादी में मिली बाइक फूंक दी थी। उसकी इन्हीं हरकतों से परिजन काफी परेशान थे।

शरीर में आई पांच चोटें
मंगलवार को मृतक कंचन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें उसकी मौत एंटी मार्टम इंजरी से होने की पुष्टि हुई। उसके शरीर में पांच चोटों के निशान मिले। पुलिस के अनुसार गले व कनपटी में गंभीर चोट मिली है, जो मौत की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed