{"_id":"6536b81e5ba69f7cb302ddbb","slug":"after-four-years-ravanas-effigy-will-be-burnt-once-again-in-dibiyapur-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4508-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार वर्ष बाद दिबियापुर में एक बार फिर होगा रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार वर्ष बाद दिबियापुर में एक बार फिर होगा रावण के पुतले का दहन
Mon, 23 Oct 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। चार वर्ष बाद दिबियापुर में एक बार फिर से रावण पुतला दहन एवं मेले का आयोजन होगा। इसको लेकर दिबियापुर के लोगों में खासा उत्साह है। कारीगरों ने रावण के 40 फुट ऊंचे पुतले को अंतिम रूप देते हुए पुतले में नौ सिर लगाए। मंगलवार सुबह रावण के पुतले को खड़ा करके आतिशबाजी लगाई जाएगी। शाम छह बजे रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
चार वर्ष पूर्व दिबियापुर में रामलीला के साथ रावण के पुतले का दहन और मेले का आयोजन किया गया था, लेकिन इसके बाद रामलीला और रावण के पुतला दहन की परंपरा को विराम लग गया था। अब लगभग चार वर्ष बाद एक बार फिर से दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा पर दिबियापुर में एक बार फिर से रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम होने से क्षेत्रवासियों खासतौर पर बच्चों में खासा उत्साह है। लोग दिबियापुर में पानी की टंकी के पास बनाए जा रहे रावण के पुतले को देखने के लिए पहुंचते रहे। कारीगरों ने सोमवार शाम तक रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया। कारीगरों ने बताया कि लगभग 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले को मंगलवार सुबह पुराने रामलीला मैदान में खड़ा किया जाएगा। इसके बाद पुतले में जालौन के कारीगर आतिशबाजी लगाएंगे। दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा के अनुसार मेले में दुकानें भी लगवाई जाएंगी। यहां कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी होगा। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू के अनुसार दिबियापुर में मेले को लेकर कोई रूट डायवर्ट नहीं किया गया है।