{"_id":"6a00d6de56eb3b985c0d6097","slug":"after-a-dispute-with-his-son-a-farmer-mixed-poison-with-alcohol-and-died-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144623-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेटे से विवाद के बाद किसान ने शराब में मिलाकर पी लिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेटे से विवाद के बाद किसान ने शराब में मिलाकर पी लिया जहर, मौत
Mon, 11 May 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 11 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कोठी कुसमरा में एक किसान का शनिवार शाम बेटे के साथ मामूली विवाद हो गया था। इससे नाराज किसान ने रविवार की सुबह शराब में जहर मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़न पर परिजन सैफई ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव कोठी कुसमरा निवासी दीप सिंह (53) के घर के पास ही गांव में भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। शनिवार शाम कथा के दौरान ही दीप सिंह का अपने बड़े बेटे साहिल (23) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर पहुंचने पर यह विवाद और भी बढ़ गया। इसी तनाव के चलते रविवार सुबह किसान बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक उनके न आने पर परिजन ने तलाश की तो वह बेहोशी की हालत में गांव के पास पड़े मिले। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार किसान ने शराब में सल्फास मिलाकर पी ली थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गए थे। दीप सिंह खेती-किसानी के अलावा लोडर चलाता था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटों साहिल (23) व सागर (20) हैं। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। न किसी ने इसकी सूचना पुलिस की दी।