फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After 29 hours, the body of a woman was found floating in the Yamuna

Auraiya News: 29 घंटे बाद यमुना में उतराता मिला महिला का शव

Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
After 29 hours, the body of a woman was found floating in the Yamuna
औरैया। पति से नाराज होकर आई महिला ने गुरुवार सुबह शेरगढ़ यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के 29 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर को महिला का शव नदी में पुल से करीब 600 मीटर दूर उतराता मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नदी में छलांग लगाने वाली महिला की खोज में शुक्रवार सुबह आठ बजे सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाल ललितेश त्रिपाठी की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम ने यमुना नदी में तलाश शुरू की।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के करीब पुल से 600 मीटर दूर मढ़ापुर गांव के सामने महिला का शव नदी में उतराता दिख गया। गोताखोर शव को बाहर निकाल कर लाए। शव देख परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। पांच साल का बेटा, तीन साल की बेटी है। बता दें कि जिला जालौन के कुठौंद थाना के गांव हुसेपुरा निवासी लक्ष्मी (26) का 23 अप्रैल की रात पति बृजेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह भी दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया था।

इसपर पति ने उसके भाई को फोन कर बुला लिया। भाई के आने महिला नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह ऑटो से सुबह 10 बजे के करीब शेरगढ़ पुल पर पहुंची और यमुना नदी में छलांग लगा दी। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed