{"_id":"6031462f8ebc3ee9372c8504","slug":"advocates-on-strike-to-protest-against-harassment-auraiya-news-knp613109259","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
बिधूना में सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। वकीलों के उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण वादकारियों को परेशानी हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया व मंत्री राजू शुक्ला ने बताया कि महोबा और मेरठ में अधिवक्ता ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। ज्ञापन में कहा कि उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेकर एसोसिएशन सरकार से मांग करती है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
मृत अधिवक्ताओं के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दी जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें। वहीं हड़ताल के कारण वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तारीख के लिए वकीलों के बस्तों पर भटकते रहे।
विज्ञापन
उधर बिधूना में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि राजेश शाक्य को सौंपा। सिविल बार के अध्यक्ष सतीश सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी लाल यादव व महामंत्री अतुल तिवारी ने भी अधिवक्ताओं के उत्पीड़न पर रोष जताया।