{"_id":"6a08b9f5bcfd7e82900d71d7","slug":"advocates-adamant-on-the-demand-for-removal-of-sdm-auraiya-news-c-211-1-aur1024-144981-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एसडीएम को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता
Sun, 17 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 17 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14-तहसील परिसर में धरना देते अधिवक्ता। संवाद
औरैया। सदर तहसील में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। शनिवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि एसडीएम को हटाए जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।
राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि वह लोग न्यायोचित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 163 लागू होने के कारण सभी अधिवक्ताओं का दायित्व है कि कानून एवं व्यवस्था का पूरा सम्मान करें। किसी भी प्रकार की भीड़भाड़, उत्तेजना या अव्यवस्था से बचने का आग्रह किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान ऋषि पाठक, ज्ञानेंद्र मोहन, राजेश दीक्षित, अरविंद तोमर, विनय सक्सेना, रविंद्र कटियार, विनोद तिवारी, हिमांशु अवस्थी, अनुज पांडेय, हरिकेष यादव, हिमांशु दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।