फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Advocate accused of rape sent to jail

Auraiya News: दुष्कर्म के आरोपी अधिवक्ता को भेजा जेल

Mon, 10 Nov 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Advocate accused of rape sent to jail
आगरा। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को समझौता करने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी अधिवक्ता को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। वह पुलिस के पहुंचने पर गिरफ्तारी के डर से पड़ोसी की छत से कूद गया था। इससे दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि औरैया निवासी पीड़िता ने शुक्रवार को थाना एकता में केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि वर्ष 2022 में उन्होंने थाना एत्मादपुर में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को वह सुनवाई के लिए आई थीं।
विज्ञापन


इसी मामले में आरोपियों के अधिवक्ता ट्रांस यमुना फेज-2 निवासी जितेंद्र सिंह ने संपर्क कर कहा कि वह समझौता करा देगा। उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती परेशान थी इसलिए मिलने के लिए राजी हो गई। आरोपी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह युवती को कार से कुबेरपुर ले गया। रास्ते में पीड़िता को बियर पिला दी। समझौते की बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन रात होने की वजह से अधिवक्ता ने उसे एकता थाना क्षेत्र स्थित शिल्पग्राम के पास होटल में ठहरा दिया। पीड़िता का आराेप है कि वहां अधिवक्ता रात में खाना खिलाने के बहाने पहुंच गया। दुष्कर्म किया। उसे बाहर नहीं जाने दिया। रात में वह पानी पीने के बहाने कमरे से निकल पाई। उसने पुलिस की मदद ली। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी के घर दबिश के लिए गई थी। आरोपी पकड़े जाने के डर से पड़ोसी की छत से नीचे कूद गया। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस गिरफ्तार कर एसएन इमरजेंसी ले गई। उपचार के दौरान की अस्पताल में रिमांड ली गई। अब कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed