फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Admissions in high school and intermediate will be done till 5th August

Auraiya News: पांच अगस्त तक होंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रवेश

Thu, 01 Aug 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Admissions in high school and intermediate will be done till 5th August
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रवेश और नए शैक्षिक सत्र को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी दिशा-निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने जनपद के माध्यमिक स्कूलों को पत्र जारी किया है। डीआईओएस ब्रजेश कुमार ने बताया कि पत्र के माध्यम से स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं विद्यालय में पांच अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा करा दें।
विज्ञापन

छात्रों द्वारा जमा होने वाली परीक्षा शुल्क को 10 अगस्त तक कोषागार में जमा किया जाना है। विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य दोनों ही जिम्मेदार होंगे। 10 अगस्त के बाद 100 रुपये लेट फीस का भुगतान करना होगा। लेट फीस के साथ ही परीक्षा शुल्क 16 अगस्त तक जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों की जानकारी अपलोड की जा सकेगी। इसके साथ ही कक्षा नौ वीं व 11वीं में भी प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त है। बताया कि कक्षा नौ व 11 के छात्रों के पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।

वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा छात्रों के विवरण (नाम, पता, पिता व माता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो) चेक करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त से पांच सितंबर है। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों की डिटेल में किसी प्रकार की संशोधन होना है तो उसे संस्था के प्रधान द्वारा दोबारा बेवसाइट पर संशोधन अपडेट करने की अंतिम तिथि छह सितंबर से 20 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed