फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Administration issued advisory regarding cold wave

Auraiya News: शीतलहर को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 20 Dec 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Administration issued advisory regarding cold wave
औरैया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने जिले में शीतलहर के प्रकोप को लेकर शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन

बताया कि जनपद में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो चुका है। ठंड में प्रतिदिन बढ़ रही है। शीत लहर व ठंड से बचाव के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने क्या करें, क्या न करें के संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें, रेडियो सुनें व टीवी देखें। इससे ये पता चल सके कि शीतलहर आने वाली है। शीतलहर में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए गर्म पानी और दूसरे गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। हीटर, ब्लोअर कोयले की अंगीठी आदि जलाते समय थोड़ी खिड़की खोल के रखें। इससे जहरीली कार्बन मोनो आक्साइड गैस बाहर निकल सके।
विज्ञापन

सोने से पहले सभी हीटर ब्लोअर, कोयले की अंगीठी को बंद कर के रखें। ठंड के दौरान मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। पशुशाला को चारों तरफ से ढक कर रखें। वाहन में रेडियम की पट्टी लगाएं। इससे रात के समय सामने से आ रहे वाहन चालक, आपके वाहन को आसानी से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
क्रिसमस पर शराब ठेके रात 11 बजे तक खुले रहेंगे
औरैया। शासन स्तर से जारी हुए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिले में स्थित आबकारी की सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा व बीयर की फुटकर दुकानों को क्रिसमस के उत्सव पर 24 दिसंबर की रात को मनाए जाने वाले उत्सव को लेकर समय में बदलाव किया गया है। शराब ठेके सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोले रखने के निर्देश जारी किए हैं।

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed