फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken on negligence in schemes: Deputy CM

Auraiya News: योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाईः डिप्टी सीएम

Fri, 02 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 02 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in schemes: Deputy CM
औरैया। कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही मिली और शिकायतें आईं तो कार्रवाई होगी। अफसर गांव में जाकर विकास कार्यों की हकीकत जांचे, लापरवाह अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा न लेनी पड़े। जो दवाएं कम उपलब्ध है उन्हें तत्काल खरीदा जाए। आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास नगरीय एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह, पीएमजीएसवाई, मनरेगा, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, पंजीकृत श्रमिकों की विभिन्न योजनाओं, राजस्व वसूली, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की समीक्षा की। बिजली अधिकारियों से कहा कि फाल्ट और कटौती की शिकायतें मिल रही है। इस पर सुधार किया जाए, लोग परेशान हुए तो कार्रवाई तय है। डीएफओ को निर्देशित किया कि पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाएं और उन्हें जागरूक करें। इसके अलावा बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए बीएसए व जिला कार्यक्रम अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए किए स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुले। बच्चों के पढ़ने के साथ खेलने के संसाधन मुहैया हो। जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। इससे पहले उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 88 लाभार्थियों को नाविक किट, आवास की चाबी, प्रमाण पत्र, ट्राई साइकिल, गोद भराई, कृषि हेतु ट्रैक्टर की चाबी आदि वितरित की। यहां से औरैया के पढ़ीन दरवाजा स्थिति मलिन बस्ती, ट्रामा सेंटर और उमरी में गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed