{"_id":"69308580a75cb89bb90171b4","slug":"action-for-disturbing-peace-was-taken-against-eight-accused-of-throwing-bricks-and-stones-auraiya-news-c-211-1-aur1009-135466-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ईंट-पत्थर चलाने के आठ आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ईंट-पत्थर चलाने के आठ आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई
Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19-कोतवाली में खड़े शांतिभंग करने के आरोपी। स्रोत: पुलिस
बिधूना। गांव बंथरा में मंगलवार को दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर के मामले में पुलिस ने आठ के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। वारदात से गांव में भगदड़ मच गई थी। दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा में मंगलवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों में ईंट-पत्थर चल गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देख दोनों पक्ष शांत हो गए। पुलिस एक पक्ष के सुभाष सिंह, प्रशांत सिंह, गोलू सिंह, अमित और दूसरे पक्ष से हरीचंद्र, सनी, मोनू तथा गांव सहार निवासी राजेश को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को इन सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों से हिरासत में लिए गए आठ आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।