{"_id":"617c3ba36761f47706787de4","slug":"action-auraiya-news-knp661199028","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस ने 60 वाहनों से हटाए पुलिस स्टीकर, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस ने 60 वाहनों से हटाए पुलिस स्टीकर, काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यातायात पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहनों पर लगे पुलिस सिंबल, स्टीकर हटा कर चालान काटे। पहली बार पुलिस के खिलाफ चले अभियान में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को शहर में यातायात निरीक्षक डॉ.केके मिश्रा के निर्देशन में शहर के सुभाष चौक, जेसीज चौराहा, देवकली चौराहा, मां मंगला काली चौराहा, फफूंद तिराहा पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर पुलिस के लगे स्टीकरों को हटाया गया।
यातायात निरीक्षक ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया 60 वाहनों पर लगे पुलिस के स्टीकरों को हटाया गया। साथ ही उनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की। जिसमें 13 चार पहिया व शेष दो पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
बताया कि अब किसी भी वाहन पर पुलिस के स्टीकर लगे मिलने पर तत्काल उसको हटाए जाने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से अपने-अपने वाहनों पर लगे पुलिस के सिंबल स्टीकरों को हटाने की अपील की है। साथ ही तमाम तरह की आवाजों वाले साइलेंसर लगाकर चलने वालों को भी जागरूक किया जा रहा है।