{"_id":"616094858ebc3e056874d8da","slug":"action-auraiya-news-knp657157689","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर बाजार में सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर बाजार में सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने का नोटिस
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर के नहर बाजार में जाम की समस्या पर उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए प्रशासन ने नहर बाजार में सड़क किनारे बने दो धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धार्मिक स्थल कई दशक पुराने हैं।
दिबियापुर में बने नहर पुल के दोनों ओर रास्ता संकरा होने के कारण अक्सर जाम लगता है। लगभग दो वर्ष पहले उच्च न्यायालय में की गई याचिका पर हुए आदेश के बाद दिबियापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। ककराही पुलिया से लेकर भगवतीगंज में रेल फ्लाईओवर तक जिला प्रशासन ने पोकलैंड एवं जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ढहा दिया गया था। वहीं कुछ लोगों ने स्वयं कब्जे हटा लिए थे। लेकिन समस्या से निजात नहीं मिली। अब एक बार फिर से उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने नहर बाजार में बने दो धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इसका कारण नहर बाजार में अक्सर लगने वाले जाम की समस्या बताई जा रही है।
एसडीएम औरैया रमेश चंद्र यादव का कहना है कि नहर बाजार में लगने वाले जाम को देखते हुए उच्च न्यायालय के आदेश के सापेक्ष नहर बाजार में सड़क किनारे स्थित अलग अलग धर्मों के दो धार्मिक स्थलों (एक मंदिर और एक मजार)को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जल्द ही इन्हें सड़क किनारे से हटवाया जाएगा।