फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

भाग्यनगर के बीडीओ को हटाने के साथ एक सचिव निलंबित

Tue, 22 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। गोवंशों की मौत और बीमार होने की लगातार आ रही शिकायतों पर डीएम ने मंगलवार को पांच गोशालाओं का निरीक्षण किया। गोवंशों को सूखा भूसा दिए जाने पर अफसरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

लापरवाही पर भाग्यनगर बीडीओ को तत्काल हटाने के साथ पाता के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। अछल्दा बीडीओ, सीवीओ, डीसी मनरेगा व एक ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने तरई, नगरिया, पाता, दशहरा, वीरपुर गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में सूखा भूसा और बीमार गोवंश मिले। कुछ जगहों पर सेवादारों ने मानदेय न मिलने की बात कही। पाता की गोशाला में गंदगी और देखरेख का अभाव देख डीएम ने पंचायत सचिव मनीष यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सेवादारों को मानदेय समय से न दिए जाने पर खंड विकास अधिकारी शांती यादव को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
गोशालाओं में गोवंशों की ईयर टैगिंग और चिकित्सकों के आने जाने का रजिस्टर न होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. हेमचंद्र श्रीवास, चारागाह चिह्नित होने के बावजूद हरा चारा न उगाने के कारण डीसी मनरेगा विजय प्रकाश को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके साथ ही बीडीओ अछल्दा केके मिश्रा का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। तरई के ग्राम पंचायत अधिकारी का भी वेतन रोका है।

गोशालाओं का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि गोशालाओं में किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदार अगर लापरवाही करते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। गोशालाओं की बेहतर ढंग से देखभाल करें। चारा व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed