{"_id":"5fe4d8808ebc3e40fe0c5587","slug":"action-auraiya-news-knp601947396","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पंचायत सचिव व प्रधान के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पंचायत सचिव व प्रधान के अधिकार सीज
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भड़ारीपुर में शौचालय निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने इसकी जांच त्रिस्तरीय अधिकारियों की कमेटी से कराई। जांच में मामला सही मिलने पर डीएम ने तत्कालीन दोनों पंचायत सचिव को निलंबित करने तथा ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
ग्राम पंचायत भड़ारीपुर के ग्रामीणों ने डीएम अभिषेक सिंह को पत्र देकर ग्राम प्रधान प्रीती द्विवेदी व तत्कालीन पंचायत सचिव नीरज पांडेय (वर्तमान तैनाती अजीतमल) व पंचायत सचिव अरुण कुमार के खिलाफ वर्ष 2016 से लेकर अब तक 235 शौचालयों के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया था।
डीएम ने अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। इस पर अधिकारियों ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जांच में करीब 106 शौचालय में अनियमितता पाई गई। कई शौचालय अधूरे बने पाए गए। 54 हजार रुपये की रिकवरी भी बनी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोनों पंचायत सचिव को निलंबित करने तथा प्रधान के अधिकार सीज करने के निर्देश डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी को दिए हैं।