फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ACTION

डीएम ने पेयजल परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Wed, 23 Dec 2020 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
ACTION
औरैया। डीएम अभिषेक सिंह ने जगतपुर में संचालित पाइप पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घरों में लगी टोंटियो की क्वालिटी खराब होने पर नाराजगी जताते हुए एक्सईएन जल निगम को सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास मौजूद शिवशंकर, विजय बहादुर सहित कई लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई कम एवं धीमी होती है। इस पर डीएम ने सप्लाई बढ़ाने एवं तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने दिए गए कनेक्शन के संबंध में जानकारी ली। एक्सईएन जल निगम ने बताया कि 630 में से 225 कनेक्शन दिए गए हैं बाकी के बचे हुए कनेक्शन जल्द ही दे दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्रामीणों को निशुल्क कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने एक्सईएन को गुणवत्ता से समझौता ना करने एवं समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित ना रहे
औरैया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 64.43 प्रतिशत शहरी और 79.56 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को आच्छादित किया जाना है। सभी पात्र व्यक्तियों को समय से व निर्धारित मात्रा में राशन मिले इसको सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय सतर्कता समिति के साथ अभिषेक सिंह ने प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्रा ने बताया कि जनपद में अंत्योदय योजना के 51506 पात्र गृहस्थी के 207216 सहित कुल 258722 राशन कार्ड प्रचलित है। जनपद के नगरीय क्षेत्र में 46 व ग्रामीण क्षेत्र में 573 उचित दर की दुकानें संचालित हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्डों में मुखिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों के आधार सीडिंग का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। राशन कार्डों में मुखिया की सीडी 98.25 फीसदी एवं मुखिया के अलावा परिवार के सदस्यों की 98.26 फीसदी आधार सीडिंग की जा चुकी है। डीएम ने समीक्षा में बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत में अंत्योदय कार्ड धारकों के आधार की सीडिंग काफी कम पाई, जिस पर डीएम ने आधार सीडिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed