{"_id":"5fcfc9d88ebc3efada4844c5","slug":"action-auraiya-news-knp598792597","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 धान क्रय केंद्रों को बंद करने निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 धान क्रय केंद्रों को बंद करने निर्देश
विज्ञापन
औरैया। समय से भुगतान न करने पर 11 धान क्रय केंद्रों को बंद करने का निर्देश किया गया है। यह कार्रवाई डिप्टी आरएमओ ने की है। अब जिले में क्रय केंद्रों की संख्या घटकर 33 रह गई है। इसका असर धान खरीद पर पड़ने के आसार हैं।
अपर मुख्य सचिव सहकारिता ने पर्याप्त धनराशि का अभाव होने के कारण यूपीएसएस के कंचौसी, सहायल, असैनी, याकूबपुर, भदौरा, रामपुर लालपुर, एरवाकटरा को बंद करने का निर्णय लिया है। खाद्य विभाग के माध्यम से संचालित औरैया एग्रोकेयर प्रोडयूसर कंपनी लिमटेड पसईपुर केशमपुर (दिबियापुर मंडी), पुर्वा सोमवंशी, बंथरा, धुपकरी क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान लंबित होने पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने संचालित क्रय केंद्रों को बंद करने की संस्तुति की गई है।
जिले में धान खरीद केंद्र के लिए 44 केंद्र संचालित थे। 11 केंद्र बंद होने से अब इनकी संख्या घटकर 33 हो गई है। इसका असर धान खरीद पर पड़ने के आसार हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ेगी।