फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

अवैध तरीके से भुगतान निकालने पर पंचायत सचिव निलंबित

Fri, 04 Dec 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लुहियापुर के सचिव को प्रधान का डिजिटल सिग्नेचर अवैध तरीके से अपने पास रखकर भुगतान निकालने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ ने जांच में मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि में पंचायत सचिव रवि यादव को एडीओ पंचायत भाग्यनगर के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लुहियापुर के प्रधान योगेंद्र सेंगर ने हाल ही में डीएम अभिषेक सिंह से शिकायत कर आरोप लगाया था कि पंचायत सचिव रवि यादव ने गांव के विमल व किशन गोपाल के दरवाजे पर हैंडपंप बिना रिबोर के भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में चार माह पहले खड़ंजा निर्माण पूर्ण होने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ, गांव के परिषदीय विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प के तहत टाइल्स का कार्य न कराने व उनका डिजिटल सिग्रेचर अपने रखकर अवैध तरीके से भुगतान करा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी जांच की और पंचायत सचिव से अभिलेख मांगे तो उन्होंने अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। इस पर डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि पंचायत सचिव रवि यादव पर ग्राम पंचायत रौतियापुर में विवादित स्थल पर सामुदायिक शौचालय बनाने का मामला भी चल रहा है, जिसकी जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed