फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

अनुपस्थित 70 सफाई कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। तैनात सफाई कर्मचारियों पर निगरानी के लिए औरैया क्लीन एप में अनुपस्थित 70 सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 477 ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए औरैया क्लीन एप की व्यवस्था काफी दिन पहले की थी। इसका मकसद सफाई कर्मी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत में पहुंचकर सार्वजनिक स्थल की गंदगी का फोटो और सफाई के बाद का फोटो अपलोड कर डीपीआरओ कार्यालय भेजना होता है।
विज्ञापन

इससे सफाई कर्मचारी की उपस्थिति स्वत: दर्ज हो जाती है। नवंबर माह में औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, बिधूना, एरवाकटरा व सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत में क्लीन एप पर अनुपस्थित रहे 70 सफाई कर्मचारी चिह्नित किए गए। डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी ने सभी को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed