{"_id":"5f7cb7098ebc3e9bfc4f6c6a","slug":"action-auraiya-news-knp5869203160","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन
अजीतमल। अपर मुख्य सचिव ने क्षेत्र के हाफिजपुर (खेतपुर) गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बैठक कर होने वाले कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के बारे में जानकारी ली। साथ ही गांव का भ्रमण कर लोगों को होने वाली समस्या की जानकारी ली व अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
गांव में लोगों ने विधवा, दिव्यांग व वृद्धावस्था पेंशन न मिलने बात कही। अधिकारियों ने बताया कि सितंबर माह में तीन महीनों की पेंशन खातों में पहुंच गई है। पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर को समय से राशन वितरण करने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बच्चों के टीकाकरण, एएनएम व आशा से डिलेवरी की जानकारी दी। अध्यापक ओमेंद्र सिंह चौहान कीे व्हाटसएप से घर पर बच्चों को पढ़ाई करवाने की तारीफ की। बैठक में सीडीओ अशोकबाबू मिश्रा, सदर एसडीएम रमेश यादव, तहसीलदार संध्या शर्मा, बीडीओ अश्वनी सोनकर, कोतवाली निरीक्षक विनेाद शुक्ला, सीओ कमलेश नारायण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने अपर मुख्य सचिव से अपनी समस्याओं के निस्तारण न होने की शिकायत की। बताया कि गांव में हैंडपंप खराब है। नालियों का निर्माण अधूरा होने से जलनिकासी की समस्या रहती है। सफाईकर्मी कभी सफाई के लिए नहीं आता है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर रहता है। प्रगति पुस्तिका को चेक कर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जाहिर की। मौजूद अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।