फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

निर्माणाधीन बस अड्डे का किया निरीक्षण

Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
action
दिबियापुर (औरैया)। गांव जमुहां में निर्माणाधीन बस अड्डे का परिवहन विभाग लखनऊ मुख्यालय से पहुंचे एक्सईएन इरफान खां ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से काम कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था आवास विकास के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण काम तेजी से कराने के लिए निर्देश दिए। पिछले दिनों बस अड्डे के पीछे बने घरों तक जाने के लिए दिए गए 20 फुट के रास्ते को लेकर चर्चा हुई। कहा कि सड़क की जगह को छोड़कर बाउंड्रीवाल बनवाई जाए। यहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अभी यहां बनने वाली मुख्य बिल्डिंग के लिए जमीन में भरा पानी निकलवा दिया गया था।
विज्ञापन

निर्माणाधीन बस अड्डे की काफी भूमि पर जलभराव है। पानी निकलवाकर बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी, एई हरभान सिंह, जेई नवनीत गोयल, कार्यदायी संस्था आवास विकास के एई अरविंद कुमार, जेई अरुण पटेल आदि मौजूद रहे। यहां बता दें कि पिछले दिनों बस अड्डा के पीछे बने मकानों को जाने वाले रास्ते को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। बाद में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के प्रस्ताव पर डीएम एवं परिवहन विभाग मुख्यालय ने 20 फुट का रास्ता दिए जाने पर मुहर लगाई थी। इसके बाद बस अड्डा निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed