{"_id":"5f4d43e98ebc3e0bfd499aa5","slug":"action-auraiya-news-knp579957471","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा अभिकर्ता मनोज दुबे के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा अभिकर्ता मनोज दुबे के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बीमा एजेंट मनोज दुबे का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में लापरवाही बरतने पर दिबियापुर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। सोमवार को सुबह एसपी सुनीति ने दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।
शुक्रवार को मनोज दुबे का शव मिलने के बाद अनिल विश्वकर्मा पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने भी प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ शिकायतें मिलने की जानकारी देते हुए एएसपी से अनिल विश्वकर्मा को हटाए जाने के लिए कहा था। बता दें कि अभी भी पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिरकार मृतक मनोज दुबे गायब होने के बाद चार दिनों तक कहां रहे। वहीं, एसपी सुनीति ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ को लाइन हाजिर किया गया है।
उधर, बीमा एजेंट का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज दुबे के पिता रामबाबू दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात हत्यारों ने उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की और साक्ष्य मिटाने एवं शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। जेब में पड़े रुपये भी निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीमा अभिकर्ता मनोज दुबे सोमवार को बाइक के साथ गायब हो गया था। शुक्रवार को मनोज का क्षत विक्षत शव दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर गांव कन्हों के पास मिला था।