फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर भड़के अपर मुख्य सचिव

Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
action
बिधूना/औरैया। जिले में दो दिवसीय प्रवास पर आए पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने बुधवार को बिधूना नगर पंचायत से निरीक्षण शुरू किया। राव ने आंबेडकर नगर वार्ड की एक, तीन और राधास्वामी सत्संग वाली गली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्हें मौके पर नालियों में पानी भरा हुआ मिला। साफ सफाई की स्थिति खराब पाई गई। अधिकारियों ने एक दिन छोड़कर सफाई कराने की बात पर लीपापोती करने की कोशिश तो अपर मुख्य सचिव ने क्षेत्रीय निवासियों से जानकारी ली। क्षेत्रीय निवासी आरएस मिश्रा, शिवम राठौर आदि ने बताया गया कि कई-कई दिनों तक नालियों की सफाई नहीं होती। कई अन्य लोगों ने पानी की आपूर्ति की समस्या बताई। इस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अधिशासी अधिकारी (ईओ) की ओर से समुचित सर्वेक्षण न करते हुए दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को ईओ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने बिधूना सीएचसी में कोविड-19 की जांच के संबंध में जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक वीपी शाक्य ने बताया कि केंद्र पर टेस्टिंग के लिए दो टीमें गठित हैं। अपर मुख्य सचिव ने दोनों टीमों की ओर से की गईं जांच की समीक्षा की। उन्होंने सैंपलिंग पर विशेष ध्यान रखने और लिए गए सैंपल पर संबंधित व्यक्ति की जानकारी मजबूती से चस्पा करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने 19 अगस्त को पॉजिटिव पाए गए एक कोरोना मरीज से मोबाइल फोन के जरिए बात की। उन्होंने मरीज का हालचाल जाना। अपर मुख्य सचिव ने मरीज से दवाइयों व खानपान की व्यवस्था की जानकारी ली। जिस पर उन्हें संतोषजनक जवाब मिला। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के कोल्ड चेन व महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोल्ड चेन में वैक्सीन के रखरखाव की जानकारी ली और निर्देश दिए कि इस वार्ड में उचित तापमान बनाए रखा जाए। बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान चार महिलाएं भर्ती मिलीं। जिनकी डिलीवरी हो चुकी थी। अपर मुख्य सचिव ने महिलाओं से बातकर उन्हें मिल रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा।

राव ने ब्लॉक बिधूना कार्यालय पहुंचकर श्रमिकों के भुगतान की समीक्षा की। बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि सभी मनरेगा मजदूरों का समय से भुगतान किया जाए। बीडीओ ने बताया कि एक से 25 अगस्त तक के 271 ट्रांजेक्शन पर एफटीओ लगाया जा चुका है, लेकिन शासन स्तर से अभी भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed