{"_id":"5f2468288ebc3e9ffb2ecd3e","slug":"action-auraiya-news-knp574403579","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सामुदायिक शौचालयों की प्रगति की परखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सामुदायिक शौचालयों की प्रगति की परखी हकीकत
विज्ञापन
औरैया। शासन ने जिले की सभी ग्राम पंचायत को पंचायत भवनों से संतृप्त करने तथा सामुदायिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए हैं। डीएम अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को डीपीआआरओ, डीसी व डीपीएम के साथ बैठक कर सामुदायिक भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत भवनों को प्रत्येक दशा में बस्ती के अंदर बनवाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि जिले की 477 ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना है। ग्राम पंचायतों में बजट के हिसाब से छह सीट, चार सीट व दो सीट के सामुदायिक शौचालय बनेंगे।
इसका मकसद यदि कोई व्यक्ति शौचालय से वंचित रह गया है तो वह इन सामुदायिक शौचालयों का उपयोग कर सके। जिले के 39 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। पंचायत भवनों के स्थान के चयन की कार्यवाही चल रही है। इस पर डीएम अभिषेक सिंह ने निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों तथा पंचायत भवनों के लिए स्थान का चयन बस्ती के अंदर अथवा आसपास किया जाए, ताकि इनका उपयोग हो सके। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। तथा सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाई जाए। पंचायत भवनों का जगह का शीघ्र चयन कर स्टीमेट तैयार कराकर निर्माण शुरू कराया जाए।