{"_id":"5eb59c0b8ebc3e903a5782f9","slug":"action-auraiya-news-knp559172045","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने शेल्टर होम की हकीकत देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने शेल्टर होम की हकीकत देखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। लोकनिर्माण विभाग के विशेष सचिव व जिले के नोडल अधिकारी चंद्र भूषण त्रिपाठी ने शुक्रवार को अजीतमल क्षेत्र में बनाए गए शेल्टर होम का निरीक्षण कर क्वारंटीन किए गए लोगों का हाल जाना। साथ ही कम्यूनिटी रसोई में सब्जी मसाले की गुणवत्ता देखी। इससे पहले तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी रमेश यादव, तहसीलदार संध्या शर्मा, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के साथ बैठक कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि गांवों में बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाए। वहां उनकी स्क्रीनिंग की जाए। इसके बाद ही घर भेजा जाए। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान और पंचायत सेक्रेटरी तथा नगरीय क्षेत्र में वार्ड मेंबर को अवगत करा दिया जाए कि वह बाहर से आने वालों की सूची बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजें।
इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के शेल्टर होम का निरीक्षण कर क्वारंटीन किए गए लोगों से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। शिव शक्ति मैरिज हाल में बने कम्यूनिटी किचेन का निरीक्षण कर सब्जी मसाले आदि की गुणवत्ता को देखा। बाद में हॉटस्पॉट गांव हालेपुर का भी निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बताया कि अजीतमल तहसील की बेहतरीन व्यवस्थाएं अन्य जगहों के लिए मॉडल के रूप में भी हो सकती है।