{"_id":"5eb451928ebc3e90b12df988","slug":"action-auraiya-news-knp559001538","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, आवश्यक सुविधाओं के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, आवश्यक सुविधाओं के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दूसरे प्रांतों से आने वाले कामगारों व श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग व क्वारंटीन के लिए बनाए गए शेल्टर होम व आश्रय स्थलों का गुरुवार को डीएम अभिषेक सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीबीएस स्मृति विद्यापीठ, केशव दर्शन गेस्ट हाउस, मनोरमा महाविद्यालय का जायजा लिया। उन्होंने अधिगृहित किए गए गेस्ट हाउस व महाविद्यालय के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने भवनों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। हर व्यवस्था दुरुस्त रहे, ताकि बाहर से आने वाले मजदूरों को यहां पर क्वारंटीन किया जाए तो उन्हें कोई भी परेशानी न हो।
उधर, डीएम ने अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में जनपद की प्रगति अभी भी बहुत कम है। यह एप कोरोना की लड़ाई में एक अहम हथियार है।
डीएम ने एसडीएम सदर व तहसीलदार को निर्देश दिया कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाए कि जो कामगार अन्य राज्यों से अपने जनपदों में आएं उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराए बिना सीधे घर न जाने दिया जाए। इस संबंध में संबंधित सभी प्रधानों को भी समय से सूचित कर दिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा जालौन चौराहे के पास स्थित क्वारंटाइन सेंटर ईशा वाटिका का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कोई लक्षण न निकले तो उन्हें राशन देकर होम क्वारंटीन के लिए उनके घर भेजा जाए।
विज्ञापन
वहीं, डीएम ने जनपद के सबसे पहले घोषित हॉटस्पॉट एरिया कस्बा खानपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल छह हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 6666 मकान है, जिनकी अनुमानित जनसंख्या 29025 है। सभी संदिग्ध लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। अब तक संदिग्ध 340 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।