{"_id":"6740c999b01c647ac50cf974","slug":"achhalda-will-get-relief-from-jam-bypass-and-railway-overbridge-will-be-built-auraiya-news-c-211-1-aur1002-119099-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अछल्दा को जाम से मिलेगा छुटकारा\nबाईपास और रेलवे ओवरब्रिज बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अछल्दा को जाम से मिलेगा छुटकारा बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज बनेगा
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम से निजात की उम्मीद जगी है। जाम से जूझते लोगों की परेशानी को ध्यान में रखकर सेतु निगम ने सर्वे कराया है। रेलवे क्राॅसिंग के पूर्व की तरफ अलग से बाईपास बनाकर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
रेलवे रूट में शुमार दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बनी रेलवे क्राॅसिंग 13-बी पर दिन में कई बार जाम लगती है। पूरे दिन यहां से एक्सप्रेस, सुरफास्ट, मालगाड़ी के गुजरने से समय-समय पर क्रॉसिंग को बंद करना पड़ता है। इससे अछल्दा-बिधूना मार्ग से होकर गुजरने वालाें को ट्रेन के गुजरते समय फाटक पर इंतजार करना होता है। कई बार जाम से जूझना पड़ता है। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए सेतु निर्माण इकाई के अभियंता सर्वेश त्रिपाठी के नेतृत्व में करीब पांच महीने पहले चार जुलाई को कस्बा से निकली रेलवे क्रासिंग-13 बी व आदर्श इंटर काॅलेज से इनायतपुर होते हुए बाईपास ओवरब्रिज के लिए सर्वे किया गया था। उसके बाद शासन के पास सर्वे कर प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर शासन ने कस्बा के बाहर पूर्व की तरफ बाईपास ओवर ब्रिज के लिए जगह चिन्हित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सेतु निगम ने डीएम को भेजी चिट्ठी
बाईपास ओवर ब्रिज निर्माण के लिए उप परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि औरया के जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। उसमें कहा गया है कि अछल्दा में जाम की समस्या को देखते हुए कस्बा के बाहर बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। जिसका सर्वे इसी वर्ष चार जुलाई को सेतु निगम की टीम की ओर से किया जा चुका है। इसमें तहसीलदार व राजस्व टीम को आदेश किया है कि बाईपास ओवर ब्रिज में जिसकी जमीन जाएगी उसको चिह्नित कर रिपोर्ट बनाकर सेतु निगम को सौंपे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि कस्बे के अंदर से ओवरब्रिज निकलना मुश्किल है। कस्बा के बाहर से ही बाईपास निकाला जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
जमीन के लिए किसानों की मांगी गई जानकारी
तहसील से बाईपास ओवर ब्रिज निर्माण में किसानों की आने वाली जमीन के लिए भी सूची मांगी गई है। सेतु निगम के अभियंता सर्वेश त्रिपाठी का कहना है कि बाईपास के लिए आदेश मिला है। उसी के लिए कितने किसानों की कितनी जमीन जाएगी, उसके लिए तहसीलदार से सूची मांगी गई है। सूची आने पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बजट पास होने पर बाईपास का निर्माण कराया जाएगा।

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद