फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   achalda crossing will be colsed for three days

आज से तीन दिन बन्द रहेगी अछल्दा रेलवे क्रासिंग

Sat, 02 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
achalda crossing will be colsed for three days
रेलवे पटरी में काम कर रहे कर्मचारी। - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने के कारण अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग रविवार से मंगलवार तक बंद रहेगी। इस दौरान वाहन अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग से नही गुजरेंगे। लोगों को छह किमी दूर 14 सी क्रॉसिंग से होकर जाना पड़ेगा। ये वैकल्पिक व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि जाम न लगे।
विज्ञापन

दिल्ली- हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग 13 बी गेट पर मरम्मत होनी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि तीन से पांच जनवरी तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। सुबह छह बजे से शाम 6 बजे तक काम किया जाएगा। इस दौरान कोई भी वाहन रेलवे क्रॉसिंग से नहीं गुजरेगा। अछल्दा थाना पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम न लगे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी होगी। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि किसी भी सूरत में कोई भी वाहन चालक रेलवे क्रॉसिंग पार नहीं करेगा। वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयोग करें।
विज्ञापन

छछूंद रोड होकर 14 सी क्रॉसिंग से गुजरेंगे वाहन
अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वाहनों के निकलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 14 सी गेट होगा। इसके लिए वाहन चालकों को छछूंद रोड होते हुए 14 सी गेट पर पहुंचना होगा। यहां से वह चिंता नगला होकर नहर बाजार पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed