फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Achalda Block beat Station Strikers by 32 runs

Auraiya News: अछल्दा ब्लॉक ने स्टेशन स्ट्राइकर को 32 रन से हराया

Sat, 09 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 09 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Achalda Block beat Station Strikers by 32 runs
अछल्दा। कस्बे के सैयद बाबा ग्राउंड पर अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। इसमें पहला मैच अछल्दा ब्लॉक की टीम ने स्टेशन स्ट्राइकर की टीम को 32 रनों से हराकर जीत लिया।
विज्ञापन

ओपनिंग पर उतरी अछल्दा ब्लॉक टीम के खिलाड़ियों ने 124 रन बनाकर विपक्षी टीम को 125 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेशन स्ट्राइकर टीम 93 रन पर ही अटक गई। अछल्दा ब्लॉक टीम के खिलाड़ी अनुराग को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा मैच रामगढ़ व नगला मुलू की टीम के बीच खेला गया। इसमें रामगढ़ की टीम ने 79 रन बनाकर विपक्षी को 80 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला मुलू की टीम ने 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। नगला मुलू के खिलाड़ी मोहित को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीसरा मैच अछल्दा पैंथर्स व नहर बाजार की टीम के बीच हुआ। इसमें अछल्दा पैंथर्स की टीम ने 128 रन बनाकर विपक्षी टीम को 129 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नहर बाजार की टीम 36 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अछल्दा पैंथर्स टीम के खिलाड़ी जाशू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर आयोजक फिरोज खान, अमित पाल, गट्टन यादव व इंद्रेश यादव सहित सैकड़ों युवा मैच देखने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed