फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of murder on the death of a young man created ruckus on the road

Auraiya News: युवक की मौत पर हत्या का आरोप लगा सड़क पर किया हंगामा

Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder on the death of a young man created ruckus on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली समीप शुक्रवार रात होटल में खाना गए युवक को एक वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल रोड पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया, जब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
शहर के मोहल्ला रोहाई निवासी सभासद विनोद यादव का भतीजा अंकित यादव पुत्र प्रमोद यादव (28) शुक्रवार की शाम हाईवे पर मिहौली समीप फौजी होटल पर खाने खाने के लिए गया। जहां सड़क पार करते समय उसे एक वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन अंकित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस भी पहुंची। नाजुक हालत में उसे परिजन कानपुर लेकर निकले। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। वापस लौटने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं शनिवार को जब शव मोहल्ला रोहाई पहुंचा तो शहर के लोगों की भीड़ जुटी। परिजनों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से लेकर हाजी पेट्रोल पंप तक लोगों का तांता लग गया। इस बीच परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। भीड़ में मौजूद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच कई वाहन जाम में फंस गए। दोपहर एक बजे के करीब सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 20 मिनट बाद बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद विनोद यादव समेत अन्य परिजनों अंकित की मौत को हत्या बताते हुए दो नामजद लोगों पर आरोप लगाए। कहा कि उसे हत्या के इरादे से दो युवक होटल ले गए। जहां हाईवे पर पैदल लेन पार करते हुए उसे ट्रक से कुचलवा दिया गया। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि हत्या कराई गई है या हादसा हुआ है। यह जांच का विषय है। परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed