फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of murder in old enmity, report against four

रंजिश में हत्या का आरोप, चार हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Feb 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder in old enmity, report against four
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गहेसर में युवक की हत्या पुरानी रंजिश में गांव के ही चार लोगों ने की थी। यह आरोप लगाते हुए मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। यही आरोपी पहले पीड़ित परिवार की झोपड़ी में आग भी लगा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, मृतक और आरोपियों के एक ही गांव के होने के कारण वहां तनाव की स्थिति है। इसलिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गहेसर निवासी विनय दीक्षित गुरुवार की रात घर से टहलने जाने की बात कहकर निकला था। शुक्रवार को साधौ सिंह के खेत में बनी नाली में उसका शव पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मौके पर कारतूस (खोखा) भी पड़े मिले थे।
विज्ञापन

भाई रजनीश ने बताया कि गहेसर गांव के ही राहुल उर्फ पंडा, गौरव यादव, संजीव व राजकुमार यादव ने विनय की हत्या की है। रजनीश का कहना है कि आरोपी घटना से पहले कई बार विनय और परिवार के अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। तीन महीने पहले उनकी झोपड़ी में आग भी लगा दी थी। रजनीश ने इन सभी के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से गहेसर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देनजर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात किया गया है।
शव गांव पहुंचा तो कोहराम मचा
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की दोपहर विनय का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। इसके बाद विनय का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, पुलिस ने मामले में शक के आधार पर कुछ को पूछताछ के लिए उिठाया है। थाना प्रभारी विकास राय का कहना है कि विनय की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हत्या का खुलासा करने की मांग
दिबियापुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ने सदस्यों के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचे और विनय हत्याकांड का
जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। सीओ सुरेंद्र नाथ व थाना प्रभारी विकास राय ने परिषद के लोगों को जल्द वारदात का खुलासा किए जाने का भरोसा दिया है।
...तो भी पुलिस ने नहीं लिया सबक
शुक्रवार को विनय का शव मिलने के बाद उसके परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। हत्या में नामजद आरोपियों ने करीब तीन महीने पहले विनय के परिवार की झोपड़ी में आग लगाई थी। इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस कार्रवाई करती तो यह विनय की हत्या नहीं होती। इधर, सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि उस समय आपसी झगड़ा हुआ था। आरोपियों का शांतिभंग में चालान भी किया गया था।

चेहरे पर सटा कर मारी गईं दो गोलियां
दिबियापुर (औरैया)। हत्यारों ने विनय के चेहरे पर सटाकर दो गोलियां मारीं। एक गोली आंख के नीचे व दूसरी माथे पर लगी। थाना प्रभारी विकास राय के अनुसार पोस्टमार्टम में दो गोलियां विनय के शरीर से मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोटों के छह निशान मिले हैं। गले में भी चोट का निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed