फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accountant stood with folded hands in front of the train, got injured after being hit

Auraiya News: ट्रेन के आगे हाथ जोड़कर खड़ा हो गया लेखपाल, चपेट में आकर घायल

Thu, 18 Jul 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accountant stood with folded hands in front of the train, got injured after being hit
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह आत्महत्या के इरादे से ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के आगे लेखपाल हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने गंभीर हालत में लेखपाल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिधूना निवासी चंद्रपाल राजपूत (50) एरवाकटरा क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। इसी बीच कानपुर की ओर से अप लाइन पर वडोदरा स्पेशल एक्सप्रेस संख्या 03109 ट्रेन को आते देख चंद्रपाल रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के आगे हाथ जोड़कर खड़े हो गए। यह देख स्टेशन पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। ट्रैक पर आ रही वडोदरा स्पेशल एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक के बीचोबीच किसी को खड़े देखा तो उसने हार्न बजाया, लेकिन लेखपाल ट्रैक से नहीं हटा।
विज्ञापन

इससे पहले कि रेलवे लोको पायलट ट्रेन को रोक पाता, तब तक चंद्रपाल ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर उसमें फंस गया। इससे उसका एक पैर ट्रैक पर रगड़कर बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोको पॉयलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। साथ ही स्टेशन मास्टर को पूरे मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने चंद्रपाल को इंजन से किसी तरह से निकाला। जहां एंबुलेंस से तत्काल उनको सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। जहां मौजूद डॉक्टर गौरव ने इलाज के बाद हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। इस बीच वडोदरा स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 22 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इससे पीछे से आ रही मालगाड़ी और टाटा नई दिल्ली एक्सप्रेस को आउटर के होम सिग्नल पर ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गंभीर हालत में लहूलुहान लेखपाल की जेब की तलाशी ली गई तो उसमें से इटावा जाने के लिए मेमो का एक टिकट निकला। साथ ही एक कागज भी निकला जिसमें घर का पता लिखा था। इस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घायल लेखपाल का छोटा बेटा सत्यम सीएचसी पहुंच गया। इस संबंध में तहसीलदार बिधूना रनवीर सिंह ने बताया कि वह हादसे में घायल लेखपाल चंद्रपाल को देखने सैफई आए हुए हैं। जहां वह बेहोशी की हालत में है। घटना के पीछे की क्या वजह से इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल अभी कारणों का पता नहीं चल सका है।

इनसेट---
प्वाइंट मरम्मत के चलते कॉशन देकर धीमी गति से निकाली जा रही थी ट्रेन से बची जान
अछल्दा रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर लूप लाइन के खराब चल रहे प्वाइंट की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रैक से कॉशन देकर ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है। बुधवार को इसी बीच किसी बात से क्षुब्ध लेखपाल चंद्रपाल ट्रैक पर आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के सामने खड़े हो गए। गनीमत यह रही कि कॉशन के चलते ट्रेन धीमी गति से निकल रही थी। इससे वह केवल घायल हुए। यदि रुटीन की तरह ट्रेन अपनी निर्धारित गति से निकल रही होती तो शरीर के परखचे भी उड़ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed