फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accountant leveled allegations against Pradhan's brother-in-law, action for breach of peace

Auraiya News: लेखपाल ने प्रधान के देवर पर लगाए गए आरोप, शांतिभंग की कार्रवाई

Mon, 08 Jul 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accountant leveled allegations against Pradhan's brother-in-law, action for breach of peace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




एरवाकटरा। क्षेत्र के कुकरकाट गांव में प्रधान के देवर ने अपने साथियों के साथ लेखपाल के साथ हाथापाई की। यहां तक अभिलेखों को फाड़ने का प्रयास किया। लेखपाल की तहरीर पर थाना पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इधर प्रधान के देवर के पक्ष में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे।

थाना पुलिस को लेखपाल सुनील कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि टीम के साथ वह कुकरकाट गांव गए थे। जहां गाटा संख्या 256 जोकि ऊसर है। जिस पर अवैध रूप से निर्माण कराए जाने की सूचना पर निर्माण कार्य रुकवाकर नापजोख की गई थी। सोमवार को दोबारा निर्माण की सूचना पर वह मौके पर गए से। जहां निर्माण कार्य रुकवाने के दौरान प्रधान के देवर तीन साथियों के साथ आए और गालीगलौज करने लगे। हाथापाई करते हुए अभिलेख फाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। इधर प्रधान व देवर के पक्ष में गांव के लोग थाने के बाहर जमा हुए। मामला बढ़ता देख क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने थाने पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि मामले की जांच की गई। एक व्यक्ति को मिले प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेखपाल ने रुकवाया था। जिसको लेकर प्रधान के देवर से कहासुनी हुई थी। तहरीर के आधार पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed