{"_id":"63752bf364099c065a1e8361","slug":"accident-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp72868151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे डंपर टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे डंपर टकराया, चालक की मौत
विज्ञापन
औरैया। मौरंग लादकर जालौन से अछल्दा की तरफ जा रहा डंपर बुधवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। डंपर का अगला हिस्सा बुरा तरह से क्षतिग्रस्त होने से फफूंद निवासी चालक की मौके पर मौत हो गई। क्लीनर को गंभीर हालत में बाहर निकालकर लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
फफूंद निवासी चालक शिव प्रताप उर्फ भूरे (32) और इटावा के भरथना निवासी क्लीनर रजनीश (21) डंपर में मौरंग लादकर बुधवार को सुबह जालौन से अछल्दा की तरफ जा रहे थे। सुबह सात बजे के करीब जैसे ही डंपर मिहौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तभी अचानक संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जा घुसा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक व क्लीनर दोनों क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह से फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने डंपर की बाडी कटवाकर चालक व क्लीनर को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने शिव प्रताप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल रजनीश को सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।