फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident,road,civic,auraiya

खतरनाक मोड़ों पर संकेतक न होने से हादसे का डर

Wed, 17 Nov 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
accident,road,civic,auraiya
बिधूना (औरैया)। रामगढ़-बिधूना मार्ग पर अंधे मोड़ हादसे को न्योता दे रहे हैं। हादसों के कारण स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से संकेतक लगाए जाने की मांग की है। मगर लोगों की समस्या का निस्तारण आज तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बिधूना से जिला मुख्यालय जाने वाले रामगढ़ व दिबियापुर रोड पर कई जगह तीखे मोड़ हैं। रामगढ़ के भसौरा पुल के पास 150 मीटर की दूरी तक तीन मोड़ ऐेसे है, जो लोगों के लिए हादसों का कारण बने हैं। सड़क पर अचानक अंधे मोड़ आने पर लोग हादसे का शिकार होते हैं।
विज्ञापन

भसौरा पुल के पास आएदिन हादसे होते रहते हैं। घटनाएं रोकने के लिए स्थानीय लोग कई बार लिखित और मौखिक रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संकेतक की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। इधर समस्या को देखते हुए बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र शाक्य ने जल्द ही अधिकारियों के सामने समस्या रख निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता चंद्रशेखर सक्सेना ने बताया बिधूना से रामगढ़ प्रतिदिन उनका आना-जाना रहता है। भसौरा पुल पर तीन मोड़ ऐसे हैं, जिनके पास पहुंचते ही हादसे का डर रहता है। संकेतक न लगे होने से व्यक्ति को मोड़ का अंदाजा नहीं रहता और हादसे का शिकार हो जाते हैं। विभाग को जल्द संकेतक लगाने चाहिए।
राकेंद्र भदौरिया ने बताया कि तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को मोड़ होने की जानकारी नहीं रहती है। इससे अक्सर हादसे हो रहे है। कई लोग अपनी जान गवां चुके है, इसके बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। अगर संकेतक जग जाए तो हादसों और मौतों में कमी आ सकती है। आवागमन डरावना नहीं होगा।

वर्जन
रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर जिन स्थानों पर संकेतक नहीं लगे हैं। उन्हें चिह्नित कर संकेतक लगाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ी तो ब्रेकर भी बनवाए जाएंगे। -अनिल कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed