फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accident being seen by linking to illegal mining of soil

मिट्टी के अवैध खनन से जोड़कर देखा जा रहा हादसा

Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accident being seen by linking to illegal mining of soil
दिबियापुर। रेलवे ट्रैक के किनारे जिस स्थान तक ट्राली समेत ट्रैक्टर पहुंच गया। वहां पर न तो कोई रास्ता था और न ही निकलने की कोई जगह। ट्रैक्टर के रेल ट्रैक किनारे पहुंचने को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। लोग इसे मिट्टी के अवैध खनन से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि आरपीएफ जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण बताते हैं कि केंजरी समेत आसपास के गांवों में रात के समय मिट्टी का अवैध खनन होता है। सोमवार तड़के किसी ने पुलिस को सूचना दे दी होगी। अनुमान है कि पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर चालक ने ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ा दिया। चालक जल्दबाजी में यह भी भूल गया कि रेलवे ट्रैक से निकलने का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

संभावना जताई जा रही है कि ट्रैक्टर चालक ने केंजरी रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर पहले ही रेल ट्रैक पार करने का भी प्रयास किया। तभी ट्रेन आती देख चालक ने ट्रैक्टर ट्रैक के किनारे ही रोक दिया और उतरकर भाग खड़ा हो गया। ट्रेन का इंजन तो ट्रैक्टर के पास से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंतु तेज गति से ट्रेन गुजरते वक्त तेज कंपन होने पर ट्रैक्टर का कोई हिस्सा ट्रेन के नजदीक पहुंच गया। जिससे एसी कोच में लगी सीढ़ियों से टकराकर तेज धमाका हुआ। इससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर की ट्राली में पड़ी मिट्टी अवैध खनन की गवाही देता नजर आई। हालांकि कोई भी अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से कतराता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed