फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

यमुना में मछली पकड़ने युवक डूबा, मौत

Wed, 04 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
accidant
औरैया। यमुना नदी में पड़े पीपे पर बैठकर मछली पकड़ते समय युवक पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूब गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रजानगर निवासी गुलाम हसन का पुत्र टीपू (22) बुधवार को अपने बड़े भाई कमल हसन के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। पानी में पड़े पीपे पर बैठकर मछली पकड़ रहा था। अचानक पैर फिसलने से टीपू नदी में गिर गया। पानी गहरा होने से वह डूब गया।
विज्ञापन

छोटे भाई को डूबते देख कमल हसन ने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे देवकली चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को रस्सी के सहारे पानी मेें उताकर टीपू को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में लेेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव पुलिस को नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed