{"_id":"5fcd20458ebc3ecfd73983cd","slug":"accidant-auraiya-news-knp598421627","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर पैर फंसने से रेल इंजन की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर पैर फंसने से रेल इंजन की चपेट में आई महिला की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को दोपहर दिल्ली-हावड़ा रूट के पास मालगाड़ियों के संचालन के लिए बने डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर रेल ट्रैक पर गुजर रहे रेल इंजन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। महिला ट्रेनों में खाने पीने का सामान बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती थी।
रविवार दोपहर तीन बजे महानंदा एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। ट्रेन में चढ़ने के लिए एक महिला डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर पार कर रही थी। इसी बीच फ्रेट कारीडोर से गुजर रहे रेल इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई।
लोगों ने मृतका की शिनाख्त वीर अब्दुल हमीद नगर दिबियापुर निवासी लड़ैती (40) पत्नी तहसीलदार के रूप में की। मौके पर पहुंचे महिला के बेटे शिवम एवं अन्य छोटे छोटे बेटे बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, लोगों ने बताया कि लड़ैती के पति तहसीलदार आंखों से दिव्यांग थे। वह भी ट्रेन में खाने पीने की सामग्री बेचते थे। लगभग तीन वर्ष पहले रूरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से उतरते समय अचानक नहर में गिरकर मौत हो गई थी।