{"_id":"5fcd1f358ebc3ecf727edbe3","slug":"accidant-auraiya-news-knp598419566","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटर बेंचने मंडी जा रहा किसान पुत्रों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटर बेंचने मंडी जा रहा किसान पुत्रों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर रविवार की सुबह किसी बेकाबू वाहन ने बाइक से जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को सैफई रेफर किया। इसी बीच एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बेला थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कैथावा निवासी किसान प्रमोद कुमार के पुत्र सचिन (30) और अंकित (17) रोजाना की तरह रविवार की सुबह बिधूना स्थित सब्जी मंडी में बाइक से मटर बेचने आ रहे थे। बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित गांव तार पुरवा के सामने किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
राहगीरों ने घायलावस्था में दोनों को पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया और घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी। डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन दोनों घायलों को सैफई ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घायल अंकित (17) ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल सचिन को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।