{"_id":"5fc7d78c8ebc3e5be028d883","slug":"accidant-auraiya-news-knp5976347110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सिपाही समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सिपाही समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एक सिपाही समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एक महिला की हालत ज्यादा नाजुक देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
बुधवार को जय प्रकाश (19) पुत्र रामहेत निवासी समरथपुर अपने दोस्त पवन सेंगर (20) पुत्र श्याम मनोहर निवासी जालौन के साथ बाइक से मंडी समिति की ओर से आ रहे थे। जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
दोनों बाइक सवार बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर के नीचे आकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दंपति गंगा चरन व उनकी पत्नी केशरवती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य घटना में सिपाही कमल कुमार पुत्र श्रीराम बुधवार को ऑटो से ड्यूटी पर जा रहा था। तहसील के पास ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इस हादसे में सिपाही घायल हो गया। दोनों हादसों में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल केशरवती को सैफई रेफर कर दिया।