{"_id":"5fc7d56a8ebc3e9bc61cca76","slug":"accidant-auraiya-news-knp5976341194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सुरवाइजर को डंपर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सुरवाइजर को डंपर ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। गांव बंकुआ में बुधवार की सुबह खेत पर सो रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सुपरवाइजर को डंपर ने कुचल दिया। सुबह उसका शव मिलने पर हड़कंप मच गया। भाई ने लापरवाही से डंपर चलाकर दुर्घटना करने की तहरीर दी है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बंकुआ में खेत की मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा है। यह मिट्टी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में डलवाई जा रही है। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के टोरिक गांव निवासी सत्यवीर (33) पुत्र रामस्वरूप बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में सुपरवाइजर था।
वह मंगलवार की रात मिट्टी से लदे डंपरों की गिनती कर रहा था। सुबह लगभग पांच बजे वह खेत पर ही चारपाई पर सो गया। तभी किसी डंपर ने कुचल दिया। सुबह देर तक डंपरों की गिनती नहीं हुई तो सुपरवाइजर की तलाश शुरू की गई। रजाई हटाकर देखा गया तो उसका शव कुचला पड़ा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। भाई अभिलास ने मौके पर पहुंचकर लापरवाही से डंपर चलाने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।