फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी महिला पर चढ़ा ट्राली का पहिया चढने से मौत

Sat, 29 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
accidant
औरैया। मायके से ससुराल जा रही महिला पर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव मलगवां निवासी अवधेश कुमारी (45) शनिवार की शाम साढ़े छह बजे पुत्र कल्लू के साथ बाइक से अपनी ससुराल मलगवां जा रहीं थी। वह अपने मायके चमरौआ से लौट रही थी। जैसे ही बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र में जनेतपुर-सुरान रोड पर पहुंची तभी पीछे से राशन लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी अवधेश कुमारी सड़क पर गिर पड़ी। जबकि लड़का कल्लू दूसरी ओर जा गिरा।
विज्ञापन

तभी टैक्टर ट्राली का पहिया अवधेश कुमारी के सिर पर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टै्क्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज एसआई काली चरन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया। पर तब तक सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराए जाने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed